Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, November 18, 2025

खैरबना में अस्थि रोग निवारण , एवं जनरल जॉच का किया गया ।

 खैरबना में अस्थि रोग निवारण , एवं जनरल जॉच का किया गया ।



 छुरिया- प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे इसी उद्देश्य के साथ डोंगरगढ़ के वनांचल ग्राम खैरबाना में दिनांक 17 .11.2025 को एसबीआई फाउंडेशन , 




एसबीआई एस जी ग्लोबल एवं शिखर युवा मंच के सहयोग से एसबीआई संजीवनी टीम राजनांदगांव के द्वारा ग्राम खैरबाना में एक दिवसीय निशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर अस्थि रोग निवारण एवं जनरल जांच आयोजित किया गया । 

इस शिविर का उद्देश्य अस्थि रोग एवं जनरल रोग निवारण था ।


स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ एवं सहयोग 

 शिविर का शुभारंभ  

ग्राम पंचायत सरपंच श्री सुखचंद कंवर , सचिव  श्री भूपेश साहू, मायाराम निर्मलकर कोठीटोला, प्रधानपाठक तोरण जमुलकर, पंच बंशीराम कंवर , पंच श्रीमती अंजनी कंवर , गीतन कंवर, महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष श्रीमती रानी विश्वकर्मा, ग्रामपटेल, श्री दिलीप ताम्रकार, श्रीमती पुष्पा ताम्रकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , ग्रामपटेल भालूकोना श्री संतराम  एवं ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों और मितानिन द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया । एवं स्कूल की नन्ही मुन्नी बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर शिविर का शुभारंभ किया गया। एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता मंडावी जी शिविर में अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। 


                           इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के 12 गांवों के कुल 179 ग्रामीणों ने  स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया ,  एवं 102 हितग्राहियों का लैब जांच किया गया।

   शिविर में डॉक्टर पंकज शर्मा , डॉक्टर एल के साहू , डॉक्टर ईश्वर यादव , स्टॉफ नर्स सुरुचि ताम्रकर, रिसोर्स पर्सन, श्री हेमप्रकाश मरकाम, हेमल शर्मा सहित अनुभवी चिकित्सकों ने ग्रामीणों की अस्थि रोग एवं सामान्य बीमारियों की जांच कर आवश्यक उपचार प्रदान किया।

  खैरबना में आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर न केवल एक चिकित्सा अभियान है बल्कि एक नई आशा की किरण थी वनांचल के लोगों के उनके घर के पास ही निशुल्क  इलाज और निशुल्क  आवश्यक दवाएं प्राप्त हुई ,  यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य  सेवाओं की सहज उपलब्धता की दिशा में एक सशक्त कदम है , साथ ही ग्राम वासियों ने इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।


विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में संजीवनी टीम राजनांदगांव से  जिला समन्वयक श्री योगेश कुमार चौहान, जिला समन्वयक कबीरधाम श्री शिव डहरे , स्टॉफ नर्स, शशि साहू, फार्मासिस्ट डालेश्वर उईके, लैब टेक्नीशियन आशीष साहू, पायलट निखिल सहारे ने शिविर में अपनी पूरी तनमन लगाकर सहयोग प्रदान किया।


सीएन आई न्यूज से विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad