Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 5, 2025

राइस मिल से 9562 क्विंटल धान जब्त, कस्टम मिलींग धान उपार्जन का मामला ।

 राइस मिल से 9562 क्विंटल धान जब्त, कस्टम मिलींग धान उपार्जन का मामला ।





सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

छ.ग.प्रदेश-महासमुंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में  श्याम राइस मिल, झलप से 9,562 क्विंटल धान तथा ग्राम चिराकूटा से 250 कट्टा धान जब्त किया गया। जब्ती की यह कार्रवाई जिले में निरंतर जारी निगरानी एवं भौतिक सत्यापन अभियान के अंतर्गत की गई है।


अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा श्याम राइस मिल, झलप का भौतिक सत्यापन किया गया। स्टॉक गणना के दौरान मिल में धान का शॉर्टेज पाया गया। नियमों, उल्लंघन पाए जाने पर कस्टम मिलिंग धान उपार्जन नियम 2016 तथा मंडी अधिनियम के तहत 9,562 क्विंटल धान के जब्ती की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सरायपाली विकासखंड में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ग्राम चिराकूटा में धान के अवैध भंडारण की सूचना पर मौके पर पहुँचकर 250 कट्टा धान जब्त किया। जब्त धान को थाना सिंघोड़ा के सुपुर्दगी में दिया गया है।


कलेक्टर का कहना है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध परिवहन, भंडारण अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगरानी दल द्वारा जिले में सभी जांच चौकियों, राइस मिलों एवं उपार्जन केंद्रों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जांच-पड़ताल का यह सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad