Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 5, 2025

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव आज 5 दिसंबर को महासमुंद में रायपुर संभाग के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे

 स्कूल शिक्षा मंत्री  श्री गजेंद्र यादव आज 5 दिसंबर को महासमुंद में रायपुर संभाग के अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक  लेंगे



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 



 महासमुंद, 05 दिसम्बर 2025/

प्रदेश के  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव  जी की अध्यक्षता में रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मिशन समन्वयकों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं बीआरसी अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक निर्धारित की गई है। ये बैठकें क्रमशः 05 दिसम्बर को रायपुर संभाग हेतु महासमुन्द में, 09 दिसम्बर को दुर्ग संभाग हेतु राजनांदगांव में तथा 11 दिसम्बर को बिलासपुर संभाग हेतु बिलासपुर में दोपहर 12 बजे से आयोजित होंगी। 


स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बैठक के एजेंडे में सत्र 2024–25 की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा परिणामों की समीक्षा तथा सत्र 2025–26 के लक्ष्य का निर्धारण शामिल है। इसके साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी, 80 प्रतिशत एवं 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले संभावित विद्यार्थियों की संख्या का आकलन भी प्रस्तुत किया जाएगा। कक्षा 3 से 5 तक सभी विद्यार्थियों को धारा प्रवाह हिन्दी पढ़ने तथा कक्षा 6 से 8 तक अंग्रेजी पढ़ने के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा भी प्रमुख बिंदु है।


इसी क्रम में कक्षा 3 से 5 तक 20 तक तथा कक्षा 6 से 8 तक 25 तक का पहाड़ा सभी विद्यार्थियों को याद कराने के लक्ष्य पर चर्चा की जाएगी। बारहखड़ी के प्रभावी क्रियान्वयन, कक्षा 5वीं एवं 8वीं की गुणवत्ता युक्त परीक्षाओं तथा प्रथम श्रेणी में आने वाले विद्यार्थियों के लक्ष्य का भी मूल्यांकन किया जाएगा।


शिक्षको  की सर्विस बुक एवं पासबुक पूर्णता, भवन विहीन विद्यालयों की स्थिति तथा डीएमएफ, सीएसआर या अन्य स्थानीय मद से भवन निर्माण की प्रगति भी बैठक में समीक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे। सत्र 2025–26 के लिए प्रस्तावित मॉडल स्कूलों की संख्या एवं तैयारियों की स्थिति, बुक बैंक योजना की प्रगति, लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा तथा समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राप्त राशि के व्यय एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।


इसके अतिरिक्त निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, आईसीटी लैब की उपयोगिता, विद्यालयों में PM e-VIDYA चैनलों के उपयोग और आगामी तीन वर्षों के लिए जिलों के लक्ष्यों का निर्धारण भी बैठक का हिस्सा होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad