Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 17, 2025

पिथौरा नगर के वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर को मिली प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में किया गया शामिल

 पिथौरा नगर के वरिष्ठ पार्षद मन्नूलाल ठाकुर को मिली प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी



भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में किया गया शामिल


पिथौरा। नगर के सबसे वरिष्ठ, जनप्रिय एवं पांचवी बार पार्षद श्री मन्नूलाल ठाकुर जी को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से नगर सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का वातावरण है।


श्री ठाकुर लंबे समय से सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में नगर विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा अनुसूचित जनजाति समाज के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके सरल स्वभाव, जनसंपर्क और जमीनी जुड़ाव के कारण वे आम नागरिकों में अत्यंत लोकप्रिय हैं।


इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन द्वारा अनुभवी, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को सम्मान दिए जाने के रूप में देखा है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मन्नूलाल ठाकुर अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा भाव से प्रदेश स्तर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा समाज की समस्याओं को मजबूती से संगठन के मंच पर उठाएंगे।


श्री ठाकुर की नियुक्ति से पिथौरा नगर को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, पार्टी नेतृत्व ने भी उनसे संगठनात्मक विस्तार, समाजिक समरसता और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad