Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 16, 2025

रजत जयंती अंतर्गत जिला स्तरीय साइन लैंग्वेज डे का किया गया आयोजन

 रजत जयंती अंतर्गत जिला स्तरीय साइन लैंग्वेज डे का किया गया आयोजन



कवर्धा, 16 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर राज्य की 25 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक विशेष सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।




 इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी, कवर्धा में साइन लैंग्वेज डे का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए रस्सी कूद, रस्सी दौड़, कुर्सी दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक जैसी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के समापन पश्चात विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में 05 श्रवण बाधित बच्चों को श्रवण-यंत्र भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें सुनने एवं सीखने में सहायता मिल सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में श्री देवकुमार कौशिक, अधीक्षक, शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, सिंघनपुरी, कवर्धा, श्रीमती लक्ष्मी चंद्रा, प्र. शिक्षक, श्रीमती जागेश्वरी चंद्र, प्र. शिक्षक, श्री राजू महोबिया, प्र. शिक्षक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारीगण तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad