Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 25, 2025

उपज का सही दाम, पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं से किसानों को सहूलियत

 उपज का सही दाम, पारदर्शी व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं से किसानों को सहूलियत




कवर्धा, 24 दिसंबर 2025/कवर्धा जिले में शासन की पारदर्शी, सुगम और किसान-हितैषी धान खरीदी व्यवस्था के तहत किसानों से धान क्रय किया जा रहा है। फसल का सही दाम, डिजिटल सुविधाओं और समयबद्ध खरीदी प्रक्रिया के चलते किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। 


    कवर्धा के किसान श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर ने इस वर्ष अपनी लगभग 2 एकड़ भूमि से उत्पादित 40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। उन्होंने बताया कि बिना किसी परेशानी के धान की खरीदी हुई और शासन की व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रही। श्री ठाकुर ने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कीमत मिलने से काफी राहत है। इससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। 


     उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया में लागू डिजिटल सुविधाओं की भी सराहना की। ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से टोकन प्राप्त करना आसान हुआ है, वहीं खरीदी केंद्रों पर उपलब्ध माइक्रो एटीएम सुविधा से किसान मौके पर ही 10 हजार रुपये तक की राशि निकाल पा रहे हैं, जिससे उनकी तत्काल आवश्यकताओं की पूर्ति हो रही है।

श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कृषक हितैषी नीतियां संचालित हो रही हैं जो किसानों के लिए लाभकारी है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad