Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 25, 2025

बिहान मिशन के प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, कृषि-पशु सखियों को लखपति दीदी बनाने पर दिया जोर जैविक खेती और पशुपालन से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 80 सखियों को मिल रहा व्यवहारिक प्रशिक्षण

 बिहान मिशन के प्रशिक्षण का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, कृषि-पशु सखियों को लखपति दीदी बनाने पर दिया जोर





जैविक खेती और पशुपालन से आत्मनिर्भरता की ओर कदम, 80 सखियों को मिल रहा व्यवहारिक प्रशिक्षण



कवर्धा, 24 दिसंबर 2025/ कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत कृषि एवं पशु सखियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अजय त्रिपाठी ने राजपूत भवन में संचालित 5 दिवसीय कृषि एवं पशु सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की।


यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक बोड़ला एवं पंडरिया की 40-40 कृषि एवं पशु सखियों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें उन्हें आजीविका संवर्धन, जैविक खेती एवं पशुपालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियाँ दी जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री त्रिपाठी ने प्रशिक्षण ले रही सखियों से संवाद कर उनके कार्यों, अनुभवों और ग्राम स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली।

सीईओ ने पशु सखियों को पशुपालक दीदियों को अधिक से अधिक लखपति दीदी बनाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। वहीं कृषि सखियों से जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की गई। कृषि सखियों ने बताया कि वे निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निअस्त्र, जीवामृत एवं घन जीवामृत जैसी जैविक दवाइयाँ घर एवं गांव में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों से तैयार कर किसानों को उपयोग के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन प्रयासों से जहां किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, वहीं कृषि सखियों की आजीविका में भी वृद्धि हो रही है और कई दीदियाँ लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं। सीईओ श्री अजय त्रिपाठी ने बिहान टीम सहित कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे फील्ड स्तर पर इन दीदियों को निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें, ताकि ग्रामीण आजीविका को मजबूत किया जा सके।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad