Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 12, 2025

नशीली प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने के छह आरोपी जेल दाखिल

 नशीली प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने के छह आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नशीली प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने के छह आरोपियों को थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।

                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति पद्मश्री तंवर ने अरविन्द तिवारी को बताया दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिबंधित अवैध कार्यों एवं बढ़ते अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत आज थाना पुरानी भिलाई पुलिस द्वारा अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सफेद रंग के कैरी बेग को रखकर नौजवानों के खून में जहर भरने हेतु नशीली प्रतिबंधित प्रॉक्सीको-स्पास टेबलेट को अवैध धन लाभ अर्जित करने करने के लिये ईंटा भट्ठी के पास दादर में ब्रिकी कर रहा है। सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर रेड कार्यवाही कर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम कमल किशोर और चंद्रकांत साहू बताया। संदेहियो के कब्जे से 03 नग मोबाईल एवं अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई कुल 840 नग जुमला कीमती  3,36,000 रुपये को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों  का कृत्य अवैध रूप से लाभ अर्जित करने हेतु प्रतिबंधित नशीली दवाईयो को ब्रिकी करना पाये जाने पर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई। विवेचना क्रम में आरोपी कमल व चंद्रकात से पूछताछ के दौरान अन्य साथीगण नितेस दास , मनीष राज , पारस साहू , अब्दुल तसलीम के द्वारा अवैध प्रतिबंधित नरीशी दवाई को खरीदना बेचना बताये। जिस पर अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाई की खरीदी ब्रिकी पर रोक लगाने हेतु आरोपी नितेस दास , मनीष राज , पारस साहू और अब्दुल तसलीम को थाना लाकर असल अपराध क्रमांक 503/2025 धारा 22 (सी) 27 (ए) 8 एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।


गिरफ्तार आरोपीगण -


कमल किशोर उर्फ भीम पिता परमानंद चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी दादर रोड भूतनाथ मंदिर के पास आम्बे आवास चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छ.ग , चंद्रकांत साहू उर्फ पटवारी पिता तारण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी संगम चौक के पीछे चरोदा थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग छग , नितेस दास पिता ईशु दास उम्र 25 निवासी राजीव नगर जोन 02 बीएम.वाय चरोदा , मनीष राज पिता अक्षय राज उम्र 27 वर्ष निवासी सूरज नगर जी केबिन चरोदा ,  पारस साहू पिता भगत साहू उम्र 24 साल निवासी रामनगर शीतला पारा रायपुर और अब्दुल तसलीम पिता अब्दुल सलीम उम्र 26 वर्ष निवासी कबीर नगर चरोदा , जिला - दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad