जबलपुर भोपाल मध्यप्रदेश।
कैट के मुख्य पदाधिकारियों — जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, दीपक सेठी, संदेश जैन एवं सीमा सिंह चौहान — द्वारा आज विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी तथा उप मुख्यमंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी से सौजन्य भेंट की गई।
जिसमें कनफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों द्वारा हाल ही में संपन्न हुई सफल “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा” के उद्देश्यों, उपलब्धियों एवं व्यापारिक जागरूकता से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करने का संदेश समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँचाया गया।
भेंट के दौरान आगामी समय में व्यापारियों के एक विशेष कार्यक्रम के आयोजन पर भी चर्चा की गई, जिसमे शामिल होने माननीय अध्यक्ष महोदय ने सहमति प्रदान की, जिससे संगठन एवं व्यापारिक समुदाय में उत्साह का वातावरण बना।
उप मुख्यमंत्री माननीय श्री जगदीश देवड़ा जी ने भी कैट द्वारा किए जा रहे, स्वदेशी एवं व्यापार हित में कार्यों की सराहना करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में स्वदेशी विचारधारा, व्यापारिक सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
यह सौजन्य भेंट संगठन और शासन के बीच समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
दीपक सेठी
कैट संभाग अध्यक्ष,
जबलपुर मध्य प्रदेश,
M.No. 98261 62271
राजीव बड़ेरिया
कैट जबलपुर जिला अध्यक्ष


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.