Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 13, 2026

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से स्वीकृत दो सड़कों का 14 जनवरी को होगा भूमिपूजन ग्राम बासिनझोरी और बम्हनी में होगा भूमिपूजन कार्यक्रम

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से स्वीकृत दो सड़कों का 14 जनवरी को होगा भूमिपूजन



ग्राम बासिनझोरी और बम्हनी में होगा भूमिपूजन कार्यक्रम


कवर्धा, 13 जनवरी 2026। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन 14 जनवरी को किया जाएगा। यह विकास कार्य क्षेत्र के ग्रामीण परिवहन, आवागमन सुविधा और समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बासिनझोरी की सड़क का निर्माण स्वीकृत किया गया है। यह सड़क 3.43 किलोमीटर लंबी होगी, जिसके निर्माण के लिए 1 करोड़ 44 लाख 86 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही ग्राम बम्हनी में गौरवपथ योजना के तहत सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इस कार्य के लिए 41 लाख 65 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन 14 जनवरी को दोपहर 1 बजे किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन व आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad