Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 13, 2026

कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा- धान उठाव में दिखे तेजी मिलर्स को धान उठाव और परिवहन में दिशा निर्देशों में पालन के दिए निर्देश, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के लिए किया निर्देशित

 कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, कहा- धान उठाव में दिखे तेजी



मिलर्स को धान उठाव और परिवहन में दिशा निर्देशों में पालन के दिए निर्देश, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के लिए किया निर्देशित


कवर्धा, 13 जनवरी 2025/जिले में चल रहे धान खरीदी के बीच संग्रहण केंद्रों से उठाव में तेजी लाने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने संग्रहण केंद्रों से धान उठाव की समीक्षा करते हुए मिलर्स से कहा कि जारी डीओ के विरुद्ध धान का उठाव तेजी से किया जाए। ताकि खरीदी केंद्रों में जमा स्टॉक क्लीयर हो और धान खरीदी सुचारू रूप से हो। उन्होंने खाद्य अधिकारी के साथ ही अन्य संबंधित विभागों और नोडल अधिकारियों को इसकी रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। 


कलेक्टर ने धान खरीदी के साथ ही धान परिवहन के लिए शासन के दिशा निर्देशों के अनिवार्य पालन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि धान उठाव में लगे वाहन किसी भी स्थिति में अपने निर्धारित मार्ग से विचलित न हों। बीच रास्ते में लोड ट्रकों के अनधिकृत ठहराव से बचा जाए, जिससे अनावश्यक चेतावनी संदेश जारी न हों और निगरानी व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने कहा कि सभी धान परिवहन करने वाले वाहन जीपीएस प्रणाली से लैस हों। ऐसे वाहन सीधे अपने तय मार्ग से गंतव्य तक पहुंचें। अधिकारियों से कहा कि परिवहन मार्ग और समय की नियमित निगरानी की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने इसके साथ पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 का शेष चावल एक सप्ताह के भीतर नान और भारतीय खाद्य निगम में अनिवार्य रूप से जमा करने के लिए मिलर्स को निर्देशित किया। बैठक में खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad