Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 13, 2026

राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अश्वनी चेलक प्रदेश अध्यक्ष, बोधी राम निषाद महामंत्री, डॉ विनोद वर्मा कोषाध्यक्ष और लता दीक्षित संगठन मंत्री बने

 राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अश्वनी चेलक प्रदेश अध्यक्ष, बोधी राम निषाद महामंत्री, डॉ विनोद वर्मा कोषाध्यक्ष और लता दीक्षित संगठन मंत्री बने




सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ का प्रांतीय अधिवेशन रविवार, 11 जनवरी 2026 को सरस्वती शिक्षा संस्थान, रोहणीपुरम, रायपुर में भव्य एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक अभयराम जी ने बौद्धिक उद्बोधन दिया।

अधिवेशन में आगामी तीन वर्षों के लिए संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का निर्वाचन राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव सोनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री आर. के. श्रीवास्तव ने सर्वसम्मति से चयनित पदाधिकारियों की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार स्वास्थ्य विभाग रायपुर के श्री अश्वनी कुमार चेलक को प्रदेश अध्यक्ष, राजस्व विभाग बेमेतरा के श्री बोधी राम निषाद को प्रदेश महामंत्री, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के डॉ. विनोद कुमार वर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती लता दीक्षित को प्रदेश संगठन मंत्री निर्वाचित किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ पुष्पमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। अधिवेशन में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार एवं सशक्त कर्मचारी आंदोलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad