झारखंड ठंड से कंपकंपा रहा है।
17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
झारखंड। फिलहाल राज्यवासियों को इस कनकनी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना जताई है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
आईएमडी ने 14 और 15 जनवरी को 17 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसमें राॅंची सहित हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूॅंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला शामिल हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.