Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 14, 2026

थाना सरिया की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 थाना सरिया की बड़ी कार्रवाई, 25 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार



सारंगढ़-बिलाईगढ़। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलो 935 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजा की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 12 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक WB 06 F 4202) ओडिशा से गांजा लेकर सरिया की ओर आ रही है। सूचना पर थाना सरिया के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।


कार की तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टिक बोरियों में भरे कुल 25 पैकेट गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शीतल प्रकाश पाठक, निवासी मऊरानीपुर, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) एवं कल्लू केंवट, निवासी आजादपुरा, जिला कटनी (मध्य प्रदेश) बताया। आरोपियों ने ओडिशा के सोनपुर जिले से गांजा लाकर कटनी व झांसी क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (कीमत लगभग 5 लाख रुपये) एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 7 लाख 51 हजार 800 रुपये आंकी गई है। इस मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित सउनि सुमन चौहान, प्रआर सुरेंद्र सिदार, सत्यम मंडलोई, आरक्षक श्रवण टंडन, दिलीप स्नेही, दिगंबर, विमल जांगड़े, खेमलाल, मुकेश कश्यप, लक्ष्मी पटेल, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad