Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 27, 2026

77वां गणतंत्र दिवस : दिग्विजय स्टेडियम में मुख्य ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

 राजनांदगांव 


77वां गणतंत्र दिवस : दिग्विजय स्टेडियम में मुख्य ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित 






26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के पावन अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम, राजनांदगांव में मुख्य ध्वजारोहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी ली गई।



इस अवसर पर आयोजित परेड, स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।



कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस विभाग के 78 अधिकारी/कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय एवं निष्ठापूर्ण कार्य के लिए *प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह में पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.), कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अन्य पुलिस अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


सायबर एवं यातायात जागरूकता का प्रभावी संदेश


गणतंत्र दिवस के अवसर पर सायबर सेल, राजनांदगांव पुलिस द्वारा सायबर जागरूकता रथ तथा यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से आमजन को


सायबर ठगी से बचाव,


सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार,


यातायात नियमों के पालन,


सड़क सुरक्षा एवं जिम्मेदार नागरिक बनने

संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।


जिलेभर में उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया तथा संविधान के प्रति सम्मान, एकता एवं अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुँचा।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad