आमापाली के स्कूल प्रांगण में मनाया गया 77 वीं गणपर्व*
महासमुंद। 77 वीं गणतंत्र दिवस शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आमापाली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम संस्था प्रमुख के द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया।देश भक्ति से ओतप्रोत जब प्रभात फेरी निकाली गई,
गांव की माताओं के द्वारा रंगोली सजा कर , कलश स्थापित कर पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता की पूजा अर्चना की गई। बहुसंख्य नागरिकों ने बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां बच्चों के द्वारा उत्साह, उमंग के साथ दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीड़ अंतिम समय तक बना रहा। बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु नागरिकों के द्वारा पारितोषिक प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्वेत कुमार सिदार एवं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानपाठक पृथ्वीराज साहू ने की। गणमान्य नागरिकों का सहयोग भी विद्यालय परिवार को प्राप्त होता रहा है। कक्षा 8वीं एवं 5वीं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मथामणि मिश्रा एवं दरसराम सोनी के द्वारा पारितोषिक के साथ साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान प्रति वर्ष किया जाता है जिसे इस वर्ष भी दिया गया। रसोइया लोगों को प्रोत्साहित करने तथा मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोईयाओं के कार्य से प्रसन्न होकर मथामणि मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण बंधुओं, शिक्षक साथियों,स्वच्छता कर्मियों, रसोईयाओं का विशेष योगदान रहा। प्रधान पाठक भावेश कुमार साव ने आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम संचालन छबिमन्यु सढ़ंंगी ने किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.