Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 16, 2026

पोड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा एवं साइटोलाइफ एग्रीटेक मुंबई द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 पोड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा एवं साइटोलाइफ एग्रीटेक मुंबई द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन



कवर्धा, 16 जनवरी 2025। कृषि विज्ञान केंद्र, कवर्धा एवं साइटोलाइफ एग्रीटेक, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पोड़ी में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों, फसल रोग प्रबंधन एवं मिट्टी स्वास्थ्य सुधार संबंधी जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान कृषकों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण किया गया तथा मिट्टी जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित अनुशंसा प्रदान की गईं। कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. पी. त्रिपाठी ने गन्ना फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों, गन्ने का लाल सड़न, चाबुक कंडवा तथा तना छेदक कीट के समन्वित प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गन्ने के लाल सड़न रोग की रोकथाम हेतु टेबुकोनाजोल से बीज उपचार सहित विभिन्न वैज्ञानिक उपाय किसानों को समझाए।

कार्यक्रम में डॉ. बी. एस. परिहार ने गन्ने की उन्नत किस्मों, सस्य क्रियाओं, उर्वरक प्रबंधन, तथा खरपतवार नियंत्रण की तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस अवसर पर साइटोलाइफ एग्रीटेक, मुंबई के सीईओं डॉ. अमित त्रिपाठी ने स्वयं उपस्थित होकर किसानों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि मिट्टी परीक्षण के दौरान अधिकांश कृषकों की मिट्टी में विद्युत लवणीयता अधिक तथा आर्गेनिक कार्बन अत्यंत कम (0.1 से 0.3ः) पाया गया, जबकि इसका स्तर 3 से 5ः होना चाहिए।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad