Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 26, 2026

डीआईजी एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण

 डीआईजी एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर किये ध्वजारोहण



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायगढ़ - छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय , महानदी भवन , अटल नगर नवा रायपुर द्वारा विगत 22 जनवरी 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन  स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। उक्त आदेश के परिपालन में आज 26 जनवरी को डीआईजी एवं एसएसपी शशिमोहन सिंह (आईपीएस) ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। बताते चलें नवपदस्थ एसपी सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक हैं। आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन्होंने सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिले के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित किया। प्रतिवर्ष की भांति आज प्रातः पुलिस कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। अपने उद्बोधन में उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के त्याग व बलिदान से देश को आज़ादी मिली है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में कानून का पालन कराना पुलिस विभाग की एक अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम दौरान मीडिया से चर्चा करते हुये सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं और रायगढ़ पुलिस के विजन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों , आम नागरिकों , शासन के सभी विभागों तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता में रखते हुये कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता , संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाये रखने के लिये पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  (साइबर सेल) अनिल विश्वकर्मा , नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा , डीएसपी सुशांतो बनर्जी , साधना सिंह , डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह , थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल एवं समस्त कार्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad