साहू समाज के पदाधिकारियों ने किया शपथग्रहण
समाज को सभी मिलकर आगे बढ़ाने अतिथियों ने किया आह्वान
जिला साहू संघ बलौदाबाजार सहित तहसील एवं परिक्षेत्र–नगर साहू संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को साहू छात्रावास भवन में भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहू समाज की एकता,
संगठनात्मक शक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, महिला, युवा एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
समारोह में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने जिला साहू संघ बलौदाबाजार के अध्यक्ष सुनील साहू, उपाध्यक्ष राजाराम साहू, संध्या साहू, संगठन सचिव सुशील साहू, अनूपा साहू सहित जिला, तहसील एवं परिक्षेत्र स्तर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज सेवा, संगठन की मजबूती, पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने समाजहित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
अतिथियों ने किया समाज को संगठित होकर आगे बढ़ाने का आह्वान
मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साहू समाज ने प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संगठन की प्रगति एकता, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य से ही संभव है।
पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने युवाओं को संगठन से जोड़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने समाज की सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा को सराहा की, तो वहीं कसडोल विधायक संदीप साहू ने नई टीम को समाज विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा कि संगठन की पहचान उसकी एकता, अनुशासन और सेवा भाव से होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
तहसील पलारी और 3 परिक्षेत्र ने नहीं लिया शपथ, प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
कार्यक्रम के दौरान तहसील साहू संघ पलारी, परिक्षेत्र भवानीपुर, रोहांसी, दतान एवं नगर साहू संघ के कुछ पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश साहू संघ के नियमों का पालन नहीं करते हुए शपथ ग्रहण नहीं किया गया।
इस पर प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि संगठन के नियम सभी के लिए समान हैं। उन्होंने नियमों की अवहेलना को गंभीर विषय बताते हुए संबंधित पदाधिकारियों पर उचित कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता संगठन की मजबूती को कमजोर करती है और समाज हित में इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाटापारा विधायक इन्द्र साव, पूर्व विधायक चैतराम साहू, प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, पर्यटन बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष चितरेखा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, संगठन सचिव चन्द्रवती साहू, संयुक्त सचिव प्रदीप साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहू, जिला साहू संघ संरक्षक रेवाराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पंचराम साहू, धन्नू साहू, बाबूलाल साहू, बीरबल साहू, सीताराम साहू, बी पी साहू, पारसमणी साहू, दिनेश साहू, सुरेंद्र साहू, केशव साहू, संजू साहू, हेमंत साहू, रवि साहू, हेमलाल साहू, रामनाथ साहू, शेषनारायण साहू, भुवन साहू, धनेशर साहू, मान्धाता साहू, कुंजाराम साहू, सुशील साहू, ओंकार साहू पत्रकार, हेमंत साहू, दिनेश साहू, हिरा साहू, समेलाला साहू, लीलाधर साहू, केवल साहू, कमल, दीपक राजकुमार, हेमकुमार साहू, डोमार साहू, अर्जुन साहू, डंडी साहू, विमल साहू, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.