Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 13, 2026

डीएलसीसी बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर ने की समीक्षा बैंक लिंकेज और ऋण वितरण में तेजी के निर्देश उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारी हुए सम्मानित

 डीएलसीसी बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर ने की समीक्षा



बैंक लिंकेज और ऋण वितरण में तेजी के निर्देश


उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक अधिकारी हुए सम्मानित


कवर्धा, 13 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक लेकर विभिन्न विभागों एवं बैंकों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के तहत प्रदत्त लक्ष्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं विभागीय समन्वय की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी बैंक अधिकारियों से टारगेट के अनुसार योजनाओं के प्रकरणों में तेजी लाने और पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा केसीसी सहित अन्य योजनाओं के लिए भेजे गए आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाए।


    कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि यदि किसी बैंक स्तर पर समस्या आ रही हो, तो संबंधित विभागीय अधिकारी उस बैंक से समन्वय कर समस्या का निराकरण सुनिश्चित करें। ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।  कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन की सभी योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का विभागवार विवरण, कितने प्रकरण प्राप्त हुए, कितने लंबित हैं तथा कितने प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है, निर्धारित फॉर्मेट के अनुसार तैयार कर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इससे योजनाओं की वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन करने में मदद मिलेगी और समय पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम सहित विभिन्न बैंक अधिकारियों, विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।


बैठक में बताया गया कि 719 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदाय कर स्व-रोजगार से जोड़ा गया है। बैंक लिंकेज वितरण प्रथम डोज के तहत 12 प्रकरण में 15 लाख रूपए और द्वितीय डोज 50 के तहत 76 प्रकरण में 2.28 करोड़ का वितरण किया गया है। इसके साथ ही 35 से 40 इंटरप्राईज फाईनेंसिंग ऋण वितरण किया गया है। 134 बैंक लिंकेज प्रकरणों के 3.95 करोड़ ऋण वितरित किया गया। बैठक में बताया गया कि 71 स्व-सहायता समूहों को 2.42 करोड़ ऋण वितरण किया गया है। बैंक लिंकेज (प्रथम डोज) 25 प्रकरण एवं द्वितीय डोज के 109 प्रकरण तथा इंटरप्राईज फायनेंस के कुल 11 प्रकरणों के ऋण वितरण किया गया है। 


उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए सम्मानित


कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बैठक में बैंक लिंकेज वितरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक बोड़ला के श्री विजेन्द्र ठाकरे, फाईनेंसिग ऋण के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक कवर्धा के श्री सुनील कुमार बोहरा, श्री औजित कपारी, स्व सहायता ऋण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पंडरिया के श्री अरूण बोड़कर, बैंक लिंकेज वितरण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक सिल्हाटी के श्री कुणाल और आरसेटी डायरेक्टर को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad