मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार "शिक्षादूत " से प्रधान पाठक गफ्फार खान सम्मानित हुए
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला ललितपुर, संकुल केंद्र जमदरहा के प्रधान पाठक गफ्फार खान को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवम अनुकरणीय कार्य करने के कारण मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार 2025 *शिक्षादूत* सम्मान से सम्मानित किया गया।सम्मान में प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* महासमुंद लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, *विशिष्ठ अतिथि* चंद्रहास चंद्राकर (बीज निगम अध्यक्ष, महासमुंद), इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी ( मुख्य आयुक्त राज्य स्काउट गाइड ), अपर कलेक्टर रवि साहू,जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ,डीएमसी रेखराज शर्मा , डाइट प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान,सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा, एपीसी विद्या साहू,चंद्राकर मैम उपस्थित थे। प्रधान पाठक गफ्फार खान ने अपने इस सम्मान को अपने माता - पिता और गुरुजनों को समर्पित किया है।
प्रधान पाठक गफ्फार खान को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार *शिक्षादूत* से सम्मानित होने पर बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोल्हे , विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक अनिल सिंह साव, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर सिंह कंवर, जमदरहा संकुल समन्वयक डीजेंद्र कुर्रे, जमदरहा नोडल प्राचार्य उत्तर कुमार चौधरी,बड़ेटेमरी संकुल समन्वयक वारिश कुमार, गिधली संकुल समन्वयक गजेन्द्र नायक,बसना संकुल समन्वयक अध्यक्ष त्रिकांत बाघ, सी.एस.पटेल (प्राचार्य भूकेल),दुरुगपाली टुकड़ा सहायक शिक्षक मथामनी साहू, बसना विकासखंड के शिक्षकों , शाला प्रबंधन समिति ललितपुर और समस्त शुभचिंतकों ने बधाई दी है।प्रधान पाठक गफ्फार खान ने बधाई देने वाले सभी का धन्यवाद प्रकट किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.