राजनांदगांव
गांजा नशेड़ियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की वैधानिक कार्यवाही।
गांजा पीते हुए रंगे हाथ 08 नशेड़ियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों से 100 ग्राम गांजा एवं गांजा पीने का सामान सहित कुल कीमती 4000/- रुपये जप्त।
महावीर पारा डोंगरगढ़ स्थित महावीर मंदिर के पीछे धूनी जमाए बैठे थे।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
नाम आरोपी
01. जगन्नाथ पटेल पिता रघुराम पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोठार थाना पिपरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.)
02. अमर तिवारी पिता मनोज तिवारी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया थाना पिपरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.)
03. चेतन लारिया पिता चिंताराम लारिया उम्र 32 वर्ष निवासी टिकरापारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
04. राजू खान पिता महमूद खान उम्र 44 वर्ष निवासी भगत सिंह चौक डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
05. कादिर खान पिता लतीफ खान उम्र 27 वर्ष निवासी गोलबाजार महावीर पारा डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
06. अनिल वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी राजीवनगर क्लब चौक बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
07. सोमनाथ साहू पिता ऐनूराम साहू उम्र 38 वर्ष निवासी राजीवनगर क्लब चौक बसंतपुर जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
08. दीपक सिन्हा पिता मोहन सिन्हा उम्र 35 वर्ष निवासी चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों को रोकने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसके पालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल द्वारा अपने स्टाफ के साथ अवैध गतिविधियों, सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पाकेटमार, चाकूबाज, नशेड़ियों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 07-02-2026 को रात्रि में जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग महावीर मंदिर के पीछे बैठकर गांजा पीते हुए हल्ला-गुल्ला कर रहे हैं। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर रेड की गई। महावीर मंदिर के पीछे बैठकर गांजा पी रहे आरोपी 01. जगन्नाथ पटेल, 02. अमर तिवारी, 03. चेतन लारिया, 04. राजू खान, 05. कादिर खान, 06. अनिल वर्मा, 07. सोमनाथ साहू एवं 08. दीपक सिन्हा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 100 ग्राम गांजा एवं गांजा पीने का चिलम, माचिस, लाइटर सहित कुल कीमती 4000/- रुपये का सामान जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार की सूचना मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक कुरैशी, आरक्षक नरेन्द्र प्रजापति, युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, लक्ष्मी शंकर कंवर, तिलक कंवर, हदयाल कंवर, मिलन वाल्टर, कमल केंवट, अविलेश डीहडी, संजय देवांगन, राम खिलावन सिन्हा, भूपेंद्र वर्मा, मिथलेश पटेल एवं इंद्रभान सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.