अशवंत तुषार साहू ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएँ
महासमुंद : 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी हैं। तुषार साहू ने अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
पूरे वर्ष की मेहनत,अनुशासन और लगन का यह परिणाम देने का समय है।
उन्होंने विद्यार्थियों से शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ने,समय का सही प्रबंधन करने तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं,बल्कि धैर्य,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की भी परीक्षा होती है।
घबराहट स्वाभाविक है,परंतु उसे अपने हौसले पर हावी न होने दें l
निरंतर परिश्रम अवश्य रंग लाता है और सफलता केवल अंकों से नहीं,बल्कि प्रयास और सीखने की भावना से मापी जाती है।
तुषार साहू ने विद्यार्थियों से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान करते हुए कहा कि परिणाम चाहे जो हो,अनुभव और सीख जीवनभर साथ रहती है।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार सफलता की कामना की ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.