महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया गया
ओददी परिवार के सदस्यों ने 1008 दीप प्रज्ज्वलित कर भो शिव लिंग पर जलाभिषेक किया गया।
बीजापुर छत्तीसगढ़ /जगदीश शर्मा । बीजापुर जिले के ग्राम पंचायत मददेड नया पारा के शिव मंदिर में ओददी परिवार के सदस्यों ने 1008 दीप जलाकर अपनी श्रद्धा का परिचय देते हुए भक्ति पूर्वक महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन सम्पन्न हुआ। मददेड क्षेत्र के भोपाल पटनम में महा शिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । इसके साथ ही मददेड में भी ओददी परिवार के नन्नू नागेंद्र ओददी भाजपा के होनहार नेता OBC जिला महामंत्री एवं उनके परिवार समिति के सदस्यों के द्वारा संरक्षण - चांपा सुब्बाराव
अध्यक्ष - ब्रम्हादेव चापडी
उपाध्यक्ष - सण्ड्रा जीवन
उपाध्यक्ष - गुरला मोहन
सचिव - लंकल संतोष
उपसचिव - अनमूल रामबाबू
सदस्य - घनश्याम ओददीवार, सण्ड्रा संतोष , गुरला देवेन्द्र, बेलमपल्ली आशीष, गुरला जय, धर्मी संदीप, शिव, एवं समिति के सभी भक्तों के करकमलों द्वारा इस महा शिवरात्रि पर्व का भी आयोजन कर पर्व को उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। भोलेनाथ की कृपा से मददेड का विकास होने जा रहा है। भाजपा के कार्य कर्ताओं की मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए मददेड भी प्रगति की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में भी महाशिवरात्रि पर्व पर मेला भी लगने की संभावना होती नजर आ रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.