उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 12 फरवरी को रहेंगे जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कवर्धा, 11 फरवरी 2026। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कल 12 फरवरी गुरुवार को कबीरधाम जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:30 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:50 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। यहां वे कवर्धा से बनासकांठा जाने वाली टीम के बस को समनापुर पुलिया के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उप मुख्यमंत्री इसके बाद सुबह 11:00 बजे भारतमाता चौक से समनापुर पुल तक बनने वाले सड़क कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे वे कवर्धा से प्रस्थान कर 1:00 बजे तरेंगांव जंगल, विकासखंड बोड़ला पहुंचेंगे, जहां किसान मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:00 बजे तरेंगांव जंगल से प्रस्थान कर 2:15 बजे ग्राम छुई पहुंचेंगे। यहां वे श्री शिवशक्ति रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे। रात्रि 8:00 बजे उपमुख्यमंत्री ग्राम पथर्रा पहुंचेंगे, जहां वे श्री अमर सिंह परिहार के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.