2700 रू. प्रति कुंटल गेहूं खरीदे सरकार भारतीय किसान ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ तहसील शमशाबाद जिला विदिशा द्वा रा आज दिनांक 21 फरवरी को महानीम चौराहा पर बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए सामूहिक रूप से भारत माता पूजन किया गया।
पूजन के पश्चात सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल से रैली निकालकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय,एवं कलेक्टर महोदय के नाम एसडीम महोदय को ज्ञापन सोपा। जिसमें कई मांगे रखी गई। प्रमुख रूप से मांग 1.मध्य प्रदेश सरकार घोषणा अनुसार समर्थन मूल्य2700 रुपए प्रति कुंतल में गेहूं खरीदा जाए।.
2 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ड्यू डेट बढ़ाकर 28 मार्च से बढ़कर 15 मई की जाए ।
3 संजय सागर बांध से नहर से वंचित ग्रामों को जोड़कर नहर निर्माण कराया जाए
4. समर्थन मूल्य खरीदी केन्द्रों पर धर्म कांटों से तुलाई कराई जाए।
5. मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के पत्र क्रमांक बी/6 /2020-21/ 408 दिनांक 26/6 /2020 के निर्देश का पालन किया जाए।कृषि उपज मंडी समिति शमशाबाद में धर्म कांटे से तुलाई कराई जाय।
6 लिफ्ट इरीगेशन के जरिए ग्राम बिछिया मोही सकतपुर बेरखेड़ी चौहान बरखेड़ा इमलिया को जोड़ा जाए
7. शासकीय रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराकर खेत सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कराया जाए।
8. ग्रीष्मकालीन मूंगफली एवं तिली का बीज कृषि विभाग के द्वारा उपलब्ध कराया जाए।
9. मुख्यमंत्री कृषि पंप अनुदान योजना में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर ट्रांसफार्मर रखवाया जाए ।
कार्यक्रम में प्रांत मंत्री दिनेश जी बाबू दुबे संभाग उपाध्यक्ष श्री भगवान सिंह रघुवंशी, जिला अध्यक्ष प्रशांत जी जैन जिला मंत्री महेंद्र सिंह रघुवंशी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष दीपक जी धाकड़ जिला उपाध्यक्ष ललित जी पंथी जिला कार्यकारिणी सदस्य प्राण सिंह रघुवंशी जिला कार्यालय मंत्री मनोहर सिंह राजपूत तहसील अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव तहसील मंत्री भीम सिंह मीणा तहसील उपाध्यक्ष पहलाद सिंह यादव तहसील उपाध्यक्ष संजय राजपूत मीडिया प्रभारी रामबाबू मीणा कार्यालय मंत्री लक्ष्मण सिंह राजपूत सदस्य सुरेश मीणा अर्जुन सिंह यादव हिम्मत सिंह रघुवंशी अमर सिंह कुशवाहा जगदीश धाकड प्रेम सिंह राजपूत कमल सिंह राजपूत मीणा गोपाल सिंह राजपूत रूप सिंह कुशवाह बद्रीलाल नायक एवं अनेक ग्रामों के अध्यक्ष मंत्री सदस्य उपस्थित रहेउपस्थित


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.