विदिशा सिरोंज ।
सशक्त वाहनी अभियान के तहत बासौदा और सिरोंज में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु आवेदन 28 तक आमंत्रित
विदिशा, दिनांक 20 फरवरी 2026
जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘सशक्त वाहनी अभियान’ अंतर्गत निःशुल्क मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब गंज बासौदा एवं सिरोंज में भी प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर पुलिस भर्ती में चयन के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय गंज बासौदा एवं सिरोंज में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए प्रतिभागी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है तथा अभ्यर्थी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं कक्षा 10वीं और 12वीं की अंकसूची की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 94251 30150 पर संपर्क कर सकते हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.