Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 27, 2026

नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प, 31 मार्च 2026 तक लक्ष्य

 नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प, 31 मार्च 2026 तक लक्ष्य



महासमुन्द। राज्य सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

जिले में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशन में सुरक्षा बलों द्वारा संवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केंद्रीय एवं राज्य सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाने की पहल की जा रही है। इसके तहत रोजगार, प्रशिक्षण एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर उनके जीवन को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।

महासमुन्द जिला पुलिस बल के मनोज डडसेना द्वारा भी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं पुनर्वास नीति की जानकारी दी जा रही है। जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को शांति, विकास और सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

जिला पुलिस बल, डीआरजी, सहायक आरक्षक, गोपनीय सैनिक एवं अन्य जवानों के समर्पित प्रयासों से प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad