उप मुख्यमंत्री ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रूपए का किया चेक वितरण
17 कबीर कुटियों को मिली 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि
भजन, सत्संग, कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों में होगा उपयोग
कवर्धा, 20 फरवरी 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय में 17 कबीर कुटियों को भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए प्रत्येक कबीर कुटी को 25-25 हजार रुपए की मान से कुल 4 लाख 25 हजार रुपये की राशि का चेक वितरित किया। कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क मद से वाद्ययंत्रों के खरीदी के लिए यह स्वीकृत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा स्वीकृत यह राशि संबंधित कबीर कुटियों को आज प्रदान की गई, जिससे वहां नियमित रूप से आयोजित होने वाले भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक वाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की कबीर कुटियों द्वारा वाद्ययंत्रों की आवश्यकता को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। समाज की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए 17 कबीर कुटियों के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। आज विधिवत चेक वितरण कर उन्होंने कबीरपंथी समाज को यह सौगात प्रदान की। इस अवसर पर राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगतराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री भुखन साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री विजय पाटिल श्री रवि राजपुत, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्री लाला राम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कबीरधाम जिले के अनुदान प्राप्त करने वाली कबीर कुटियों में श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ग्राम जुनवानी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम धमकी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम सोनपुरी रानी, श्री सतगुरु कबीर सत्संग समिति ग्राम रवेली, सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज कवर्धा, सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति ग्राम मजगांव, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम भोंदा नवापारा, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम उसरवाही, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति बरहट्टी, कबीर कुटी सत्संग समिति ग्राम कांपा, चिल्फी, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम बासिनझोरी, श्री सतगुरू कबीर ग्रंथ समिति महराटोला, श्री सतगुरू कबीर ग्रंथ समिति जरहाटोला और युवा दुर्गा समिति बिसनपुरा शामिल है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.