Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त

 भटगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही



एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 5 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त


भटगांव। पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के नेतृत्व में भटगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल में अवैध गांजा लेकर एसपी साइन की ओर से भटगांव आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने थाना गेट के सामने मेन रोड भटगांव में गवाहों की उपस्थिति में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल खान कबाड़ी दुकान के सामने धीमी हुई, तभी पीछे बैठा एक व्यक्ति उतरकर बस्ती की ओर भाग गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चालक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण यादव पिता राम प्रसाद यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी मल्दी थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस ने उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम वकेश्वर वर्मा पिता शोभित वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मल्दी थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया तथा अपराध स्वीकार किया। विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे भी न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, एएसआई बलीराम निराला, आरक्षक लक्ष्मीकांत तानजय, खेलवन बघेल एवं समस्त थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

भटगांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad