Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 22, 2026

"विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन 8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक दलों को सौंपी गई निर्वाचक नामावली ।

 "विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन



8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक दलों को सौंपी गई निर्वाचक नामावली ।


सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 


छ.ग.प्रदेश-भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।




 इस अवसर पर  जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रतियां तथा फोटो रहित मतदाता सूची की पीडीएफ निःशुल्क प्रदान की गई।


          बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूरी तरह मिशन मोड पर संचालित किया गया। इस व्यापक प्रक्रिया के दौरान जिले के 1,217 बीएलओ ने कड़ी मेहनत करते हुए घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया और कुल 9,14,669 मतदाताओं के मिलान एवं मैपिंग के कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।


आधुनिकता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने 8,33,681 प्राप्त गणना फॉर्मों का पूर्णतः डिजिटलीकरण किया। सर्वेक्षण के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित और दोहरे पंजीकरण वाले मतदाताओं की पहचान की गई और जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं मिले, उनकी पुष्टि के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ विशेष बैठकें आयोजित कर ऐसी सूचियों को जिला निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट

raigarh.gov.in

पर भी सार्वजनिक किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारूप ड्राफ्ट सूची के पहले जिले में 9,14,669 मतदाता थे। प्रारूप ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 8,33,681 मतदाता और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 8,42,695  मतदाता पंजीकृत हैं।           उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारूप ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के बाद अंतिम सूची में शुद्ध रूप से 9014 मतदाताओं कि वृद्धि दर्ज कि गई है ।अंतिम प्रकाशन के पश्चात विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार लैलूंगा में 1,97,302,रायगढ़ में 2,34,021 खरसिया में 2,05,963 और धरमजयगढ़ में 2,05,409 मतदाता शामिल हैं ।निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए 04 ईआरओ,93एईआरओ,1156 बीएलओ और 3137 बूथ लेवल एजेंटों सहित कई स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय और सराहनीय भागीदारी निभाई। दावा और आपत्तियों के निराकरण के लिए 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया था, जिनका पूर्ण निराकरण 14फरवरी 2026 तक कर लिया गया। वर्तमान में अंतिम मतदाता सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित ईआरओ । एईआरओ कार्यालयों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कि वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in.पर अवलोकन के लिए उपलब्ध है ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad