राजनांदगांव
अटल डिजिटल सेवा केंद्र से गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल क्रांति, ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित व पारदर्शी सेवा किरण रविन्द्र वैष्णव
राजनांदगांव- ग्राम पंचायत मुसराकला में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का लोकार्पण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री किरण साहू ने की। साथ ही इस अवसर पर जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्री महेन्द्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा ओमप्रकाश साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गायत्री शिव टेम्बुल्कर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
लोकार्पण के पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र ग्रामीण अंचल में शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इससे प्रमाण पत्र, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, ऑनलाइन आवेदन सहित अनेक सेवाएं ग्राम स्तर पर ही सहजता से उपलब्ध होंगी।
साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री किरण साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि तकनीक के माध्यम से शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना ही अटल डिजिटल सेवा केंद्र की मूल भावना है, जो ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा।जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिन्हा ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को समयबद्ध और सुगम सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे आमजन को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। जिला पंचायत सदस्य श्री महेन्द्र यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र ग्रामीण जनता को डिजिटल रूप से सशक्त बनाएगा और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। यह पहल गांवों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अटल डिजिटल सेवा केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा।
लोकार्पण के पश्चात अतिथियों द्वारा अटल डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही इस अवसर पर दिनेश्वर दास वैष्णव, ग्राम के सरपंच श्रीमती गायत्री शिव टेम्बुल्कर,बंजरगज,अजय सिन्हा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूहों के सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.