Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 7, 2026

लाखों रूपये फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी प्रकरण का एक और आरोपी जेल दाखिल

 लाखों रूपये फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी प्रकरण का एक और आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - अड़तालीस लाख रूपये से अधिक की फॉरेक्स ट्रेडिंग ठगी प्रकरण में साइबर थाना पुलिस ने आज एक और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। प्रकरण में पूर्व में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

                   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा विगत माह 09 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इंस्टाग्राम पर फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश हेतु भेजे गये लिंक पर क्लिक करने के पश्चात विभिन्न किश्तों में कुल 48,67,500 रूपये की ठगी की गई है। शिकायत पर साइबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 08/2025 धारा 318(4) , 336 , 3(5) बीएनएस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर पूर्व में आंध्रप्रदेश के जिला अनकापल्ली से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच में यह तथ्य सामने आया कि ठगी की राशि अहमदनगर जिला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में संचालित एक ट्रस्ट के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि आरोपी द्वारा शिर्डी क्षेत्र में ट्रस्ट के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर ठगी की राशि अपने खाते में मंगवाई जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।उक्त कार्यवाही में साइबर थाना दुर्ग के निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा , सहायक उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर , आरक्षक अनूप कुमार शर्मा , कामेश देशमुख एवं विक्रम सिंह राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी - 


मनोहर लक्ष्मण मोरे उम्र 46 वर्ष निवासी - संगनमेयर , जिला - अहमदनगर (महाराष्ट्र)।


जप्त सामाग्री -


मोबाइल फोन , बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक , ऑनलाइन निवेश , फॉरेक्स या ट्रेडिंग के प्रलोभन में बिना सत्यापन के विश्वास ना करें। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा निकटतम साइबर थाना में दें तथा “साइबर प्रहरी” को फॉलो करें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad