होली स्पेशल दुर्ग -मधुबनी ट्रेन की घोषणा के लिए रेल सलाहकार समिति के सदस्य ने जताया आभार ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- 1 मार्च को समवेद शिखर तीर्थ स्थान के लिए
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के द्वारा दुर्ग से मधुबनी स्टेशन के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है ।जिसकी मांग रेल सलाहकार समिति सदस्य विमल बाफना के द्वारा की गई थी , मधुबनी जिसे पारसनाथ स्टेशन भी कहा जाता है ।समवेद शिखर जैन समाज कि आस्था का प्रतीक और प्राचीन तीर्थ पवित्र स्थल है। जैन समाज के 24 तीर्थंकर में से 20 तीर्थंकरों का मोक्ष स्थान भी है 23 वे पार्श्वनाथ भगवान का पवित्र स्थल है। यहां होली पर विशेष आयोजन समाज के द्वारा होता है ,जिसमें काफी संख्या में लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं, इस धार्मिक स्थान पर होली के समय ही इसका विशेष महत्व होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शनार्थ जाते है। गाड़ी संख्या 05853 दुर्ग मधुबनी होली स्पेशल ट्रेन जो दुर्ग रायपुर, बिलासपुर, हटिया ,दरभंगा, समस्तीपुर आदि स्टेशन होते हुए मधुबनी पहुंचेगी ।इस गाड़ी के चलने से जैन समाज के लोगों ने हर्ष जताया है। क्योंकि उनकी यह मांग लंबे अरसे से की जा रही थी ।जिसे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल रायपुर के श्री दयानंद रेल प्रबंधक एवं श्री अवधेश त्रिवेदी सीनियर डीसीएम ने ध्यान में रखा और इस मांग को पूरा करने सहयोग प्रदान किया। विमल बाफना सदस्य रेल सलाहकार समिति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रेल मंडल ने रेल्वे से इस मांग को पूर्ण करने के लिए आभार व्यक्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.