दाहोद गुजरात।
आज दिनांक 12/02/2025 को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 2026 प्रथम पीएनएम मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में संपन्न हुई l जिसमें कर्मचारी हितों पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्विनी कुमार एवं सभी ब्रांच अधिकारियों से सकारात्मक चर्चा की गई l सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि निम्न मुद्दों पर डीआरएम अश्विनी कुमार से सहमति बनी -:
1) वर्षो से लंबित रेंकर कोटे से ट्रैन मैनेजर्स की रिक्तियों का नोटिफिकेशन निकाला गया 140 ट्रैन मैनेजर की वेकेंसी की अधिसूचना अगले सप्ताह निकाली जाएगी।
2) डिप्टी सीटीआई 4200 ग्रेड पे सीसीटीसी की अधिसूचना एक हफ्ते मे जारी की जाएगी।
3) मंडल के 51 रोड साइड स्टेशनों पर आरओ वाटर प्यूरीफायर यथाशीघ्र लगेगा
प्रक्रिया पूर्ण।
4) मंडल कार्यालय को वातानुकूलित करने का कार्य मार्च माह मे पूर्ण कर लिया जायेगा ।
5) लोको पयलट एवं सहायक लोको पायलेट को हॉट एन्ड कोल्ड वॉटर बॉटल मार्च माह में उपलब्ध करा दी जाएगी।
6) सहायक लोको पायलट को उच्च गुणवत्ता ड्यूटी बैग दिया जाएगा।
7) नागदा और आरआरआई टावर पर एसी लगाया जायेगा।
8) मजदूर संघ की विशिष्ट मांग स्वीकारते हुए मंडल चिकित्सालय रतलाम मे वर्तमान 4 बेड के आईसीयु को विस्तारित कर 12 बेड का बनाया जायेगा कार्यआदेश जारी।
9) नीमारखेड़ी साइडिंग मे रनिंग स्टॉफ के भोजन की व्यवस्था हेतु एनएसपीएन साइडिंग प्रशासन से विस्तार पूर्वक चर्चा
जारी है,जल्द ही टिफिन सुविधा आरम्भ होंगी।
10) पॉइंट्समेन कैडर को भी विंटर जैकेट उपलब्ध करवाये जायेंगे।
11) रोड साइड स्टेशनो पर पॉइंट्स मैन हेतु हट मंडल के 51 स्टेशनो पर निर्मित की जाएगी, कार्य जल्द पूर्ण होगा।
12) मंडल के बकानीया भौरी स्टेशन पर सर्वसुविधायुक्त नया रनिंग रूम बनेगा।
13)रेलवे कॉलोनी रतलाम में शुद्ध पेय जल हेतु सम्पवेल को आर ओ के साथ आरम्भ कर शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सोमवार से आरम्भ कर दी जाएगी साथ मंडल के सभी कार्यालयों में भी शुद्ध पानी के लिये आरओ लगाएं जाएंगे ।
14) लोकल ट्रांसफर पॉलिसी को रिव्यू कर लागू किया जायेगा।
15) नये बनने वाले रेल आवासों की लोकेशन तय करने के लिये संघ के साथ बैठक आयोजित की जायेगी।
16) रेलवे खेल मैदान रतलाम में बोरिंग एवं शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया जिस पर सहमति बनी।
17) केजुअल्टी वार्ड को मार्च तक वातानुकूलित किया जाएगा।
18) फैमिली पेंशन में पेंशनधारी की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को पेंशन दिलवाने के लिए वेलफेयर इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी तय की गई ।
बैठक के पूर्व 4800/- ग्रेड पे में 38 सीटीआई के मजदूर संघ के प्रयासों से आदेश होने पे चेकिंग स्टाफ द्वारा वेरेमस के मंडल कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर जेसी बैंक डायरेक्टर/जेसी बेक डायरेक्टर एवम वाईस चेयरमैन Wrms,सचिन मिश्रा , संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बड़गोत्या,सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम,सी डब्ल्यू सी सदस्य गौरव संत,शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी, अमित चौहान,कमलेश चौधरी,रविराज परिहार, सुशांत सिंह,विजय पाटीदार, लक्ष्मीचंद जाखड़,राजेंद्र चौधरी,ललित मीणा,रणजीत सिंह एवं संध्या यादव,रंजीता वैष्णव एवं उषा खिंची सहित अन्य मौजूद रहे । पूनम प्रदीप प्रजापति कि रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.