Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 13, 2026

अरिहंत ज्वैलर्स डकैती मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, सवा 5 किलो चांदी बरामद – अनुमानित कीमत ₹15 लाख


जिला – विदिशा


अरिहंत ज्वैलर्स डकैती मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, सवा 5 किलो चांदी बरामद – अनुमानित कीमत ₹15 लाख



अरिहंत ज्वैलर्स, खरीफाटक रोड विदिशा में हुई डकैती के प्रकरण में थाना कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 




प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी जीतू पारदी पिता नीतू पारदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम गड़ला गिर्द हाल हड्डी मिल जिला गुना को दिनांक 12.02.2026 को ग्राम गड़ला गिर्द के जंगल, थाना बजरंगगढ़ जिला गुना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया लगभग सवा 5 किलो चांदी का सामान बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹15 लाख है। साथ ही घटना में प्रयुक्त औजार भी जप्त किए गए हैं।


प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 03.01.2026 को फरियादी श्री शैलेंद्र जैन, निवासी विदिशा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी दुकान अरिहंत ज्वैलर्स, खरीफाटक रोड विदिशा में अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि के समय ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 12/26 अंतर्गत धारा 331(6), 305(a), 310(2) एवं 311 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।


पूर्व में की गई कार्रवाई:

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में शीघ्र अनावरण हेतु 08 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे एवं एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई।


पूर्व में 5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी:

03 आरोपी एवं 02 विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुल लगभग ₹13 लाख का मशरूका बरामद किया जा चुका था। प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की सतत तलाश जारी रखी गई, जिसके फलस्वरूप वर्तमान गिरफ्तारी संभव हो सकी।


वर्तमान कार्रवाई:

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मैदानी पतारसी के आधार पर फरार आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम गड़ला गिर्द के जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


जप्त मशरूका:

आरोपी से निम्न चांदी के जेवरात एवं बर्तन बरामद किए गए — चांदी की पायल, आंवला कड़ा, लच्छे, थाली एवं ट्रे, गिलास, कटोरी, चम्मच, पायल एवं बिछुड़ी, जप्त औजार, लोहे का नुकीला संबल, तार काटने का प्लास, गुलेल जप्त की गई।


आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या, बलात्कार, चोरी, बलवा एवं मारपीट सहित कुल 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


सीसीटीवी कैमरे के लिए सामुदायिक सहयोग:

360 डिग्री – दृष्टि अभियान” के अंतर्गत अरिहंत ज्वैलर्स द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सराहनीय पहल करते हुए विदिशा जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का चेक प्रदान किया गया है। यह सहयोग पुलिस एवं नागरिकों के संयुक्त प्रयास से अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।


विदिशा पुलिस की अपील:

विदिशा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल-112 पर दें। आपकी सजगता अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।



No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad