Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 13, 2026

माननीय न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई : 1,020 लीटर शराब का नष्टिकरण


जिला : विदिशा


माननीय न्यायिक अधिकारियों की उपस्थिति में अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई : 1,020 लीटर शराब का नष्टिकरण



थाना सिविल लाइन, जिला विदिशा में दिनांक 12 फरवरी 2026 को जप्त अवैध मदिरा का न्यायालयीन आदेशानुसार विधिवत नष्टिकरण किया गया।


उक्त नष्टिकरण कार्यवाही माननीय न्यायाधीश CJM श्री रमाकांत भारके, माननीय न्यायाधीश JMFC श्री अंबुज श्रीवास्तव एवं माननीय न्यायाधीश JMFC श्री कादिर खान की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री आर.के. मिश्र सहित संबंधित थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यवाही के अंतर्गत नष्ट की गई मदिरा का विवरण:

 थाना आबकारी – 01 प्रकरण में 300 देशी पाव

 थाना करारिया – 02 प्रकरणों में 616 देशी पाव

 थाना ग्यारसपुर – 02 प्रकरणों में 200 देशी पाव एवं 36 बीयर (टिन बीयर सहित)

थाना कोतवाली – 07 प्रकरणों में 1,599 देशी पाव

थाना सिविल लाइन – 10 प्रकरणों में 2,840 देशी पाव


कुल मिलाकर जिले के 05 थानों के 22 प्रकरणों में जप्त 5,555 देशी पाव एवं 36 बीयर/टिन बीयर, कुल लगभग 1,020 लीटर अवैध मदिरा का विधिवत नष्टिकरण किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,08,000/- है।


विदिशा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियाँ सतत जारी रहेंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad