फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम पी एम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में
शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रायोजित फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम 2 फरवरी 2026 को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय अहमदाबाद में स्कूल मैदान में मनाया गया
जिसमें असलाली डीवाईएसपी श्रीमती अंकिता मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।मुख्य अतिथि श्रीमती अंकिता मिश्रा (आईपीएस) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए और खेल पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है।" इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अम्बालाल चौधरी ने विद्यालय में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक और अहमदाबाद जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थेकार्यक्रम के अंत में श्रीमती अंकिता मिश्रा (आईपीएस) ने विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों को फुटबॉल वितरित किये।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.