अल्दा में नवधा रामायण का भव्य समापन, नौ दिनों तक गूंजता रहा राम नाम
तिल्दा नेवरा > नगर के समीपस्थत ग्राम अल्दा में 18 फरवरी से प्रारंभ हुआ नवधा रामायण पाठ 27 फरवरी को विधिवत समापन के साथ संपन्न हो गया। नौ दिनों तक गांव में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं आसपास के श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर राम नाम की गूंज सुनाई देती रही।
समापन दिवस पर हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ भगवान श्रीराम की आरती की गई। इसके पश्चात महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ग्राम के वरिष्ठजनों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
नवधा रामायण के समापन के साथ ही ग्राम अल्दा में भक्ति का यह महापर्व सुखद स्मृतियां छोड़ गया।
CNI NEWS तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट >


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.