शराब के नशे में धूत ड्राइवर ने नई गाड़ी को बिजली पोल से टकराया
गाड़ी का अभी नम्बर तक नहीं मिला है
बीजापुर। गाडी मालिक कुरसम मैडम ने बताया कि यह लडका हमारा ड्राइवर नही है । हमारा ड्राइवर आज नहीं आया है । यह लडका हमारे घर में बैठा था । घर से गाड़ी की चाबी लेकर आया और गाडी़ चलाने लगा जबकि यह आटो ड्राइवर है। नशे की हालत में गाड़ी चलाता रहा और सरकारी बिजली के खंबे में जा टकराये। जिससे बिजली खंबे क्षति ग्रस्त हुआ है ।कोई किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ गाड़ी में आगे का हिस्सा डेमिज हुआ है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है । बस स्टैंड में एक सूखा पेड़ से सटकर गाड़ी खड़ी है । आगे बिजली का खंभा से लगकर खडा़ होने की वजह से गाड़ी निकालने में बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा । ट्रेक्टर के माध्यम से रस्सी बांध कर पीछे की तरफ खींच कर निकाला गया । तब जाकर माहौल शांत हुआ ।लेकिन ग्राम पंचायत पदाधिकारियों को सोचना चाहिए वह बिजली पोल मजबूती से नहीं गाढा़ है। एक सूखा पेड़ काफी दिनों से गिरने की कंडीशन में खड़ा है वह कभी भी गिर सकता है आस पास में बैंक की गाड़ियां खडी़ रहती है पेड़ नहीं काटने से कभी भी हादसा हो सकता है । ग्रामीणों ने बताया यह पेड कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है। सोमवार को वही पर साप्ताहिक बाजार भी लगता है । कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है।
CNI NEWS बीजापुर छत्तीसगढ़ से जगदीश शर्मा की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.