समाचार
भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़ से
ईट भट्ठे में अवैध बिजली कनेक्शन पर बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही
गुंडरदेही तहसील अंतर्गत ग्राम मुंडरा में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के खिलाफ जिला बिजली विभाग ने प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच में कुल 2 अवैध ईंट भट्ठों को चिन्हित किया गया, जिन पर कार्रवाई किया
जांच के दौरान ईंट भट्ठों में अवैध रूप से बिजली कनेक्शन संचालित पाए गए। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर अवैध बिजली कनेक्शनों को जब्त करने की कार्रवाई विद्युत विभाग द्वारा की गई।
कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि मुंडरा निवासी रवि कुर्रे द्वारा अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई कर जेसीबी एवं ट्रैक्टर के माध्यम से ईंट भट्ठों में आपूर्ति की जा रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी दी गई।
इसके अलावा ईंट भट्ठों में अवैध मुर्गी खाद का उपयोग की भी पुष्टि हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। माइनिंग विभाग सुस्त रवैया के कारण अवैध प्रतिबंधित लाल ईटा बनाने वाले का हौसला बुलंद है सब नियम कानून को ताक में डालकर खुले आम लाल ईंट का निर्माण कर रहे हैं जो कि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए नुकसान है नाला, नदिया और तालाब से खुलेआम बिजली चोरी कर पानी का चोरी कर रहे हैं जिस समय से पहले नदी नाले और तालाब सूख रहे हैं जिससे स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे जीव जंतु प्राणी आने वाले विषम गर्मी में पानी के बगैर ऐसे ही प्राण त्याग देंगे शासन प्रशासन समय रहते हुए अवैध ईट निर्माण कर रहे व्यक्तियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करें जिससे वातावरण प्रदूषित होने से बचाया जा सके प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अवैध ईट भट्ठा संचालकों के ऊपर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी अवैध कार्य जैसे प्रतिबंधित वृक्ष कौवहा, मुर्गी खाद, नदी नाला के पानी एवं घास जमीन में भट्ठा संचालक कर रहे हो जाएं सावधान प्रशासन के इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.