राजधानी रायपुर में सज गया रंगों का बाजार, होली को लेकर लोगों में दिखा उत्साह ,
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर -राजधानी रायपुर में रंगों के महापर्व होली को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। पूरे देश में 4 मार्च बुधवार को रंगोत्सव का पर्व मनाया जाएगा ।
इसके मद्देनजर शहर कै प्रमुख बाजारों में रंग, गुलाल ,पिचकारी और अन्य होली की सामग्री की खरीददारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने में आई।
शहर के बाजारों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में होली की खरीददारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया ।
्रंग बिरंगे गुलाल,पिचकारी के साथ साथ नगाडो़ की खरीदी को लेकर लोगों में विशेष रुचि दिखी। गोलबाजार मर्चेन्ट एशोसियन के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि इस वर्ष होली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है,उन्होंने कहा कि बाजार में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही बनी हुई है और व्यापारियों को इस बार होली के अवसर पर अच्छै व्यवसाय की उम्मीद है ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.