राजनांदगांव
रक्षा टीम द्वारा ग्राम ढोड़िया में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में दिनांक 09.02.2026 को जिला राजनांदगांव के ग्राम ढोड़िया में रक्षा टीम द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित जाटवर एवं आरक्षक वाहन चालक शेषनारायण सिंह द्वारा उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस), बाल श्रम एवं अन्य महिला संबंधित अपराधों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं को नशे से दूर रहने, किसी भी प्रकार की परेशानी या असहज स्थिति में सही एवं त्वरित कदम उठाने, भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने तथा साहसपूर्वक अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में अभिव्यक्ति ऐप के महत्व को समझाते हुए ऐप डाउनलोड कराया गया तथा उसमें उपलब्ध SOS (आपातकालीन सुविधा) का उपयोग कैसे करें, इसकी जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी गई। साथ ही मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 75 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना रहा।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.