शिक्षको को सम्मान फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता, श्रीफल,साल भेट कर सम्मानित किया:अशवंत तुषार साहू*
महासमुंद : राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू के जन्मदिवस के अवशर पर शानदार आयोजन किया गया,जिसमें शिक्षको को सम्मान फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता, श्रीफल साल भेट कर सम्मानित किया गया
तुषार साहू मे कहा शिक्षक सम्मान समारोह केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि शिक्षा-जगत के उन सपूतों को नमन है जिन्होंने अपने जीवन की ज्योति दूसरों के मार्ग को प्रकाशित करने में समर्पित ही है।
क्योंकि शिक्षक केवल पाठ्यपुस्तकों के ज्ञानदाता नहीं होते हैं, बल्कि वे मूल्य, संस्कार और जीवन जीने की कला के शिल्पकार भी होते हैं। वे समाज के वह आधारस्तंभ हैं जिन पर भविष्य की पूरी इमारत खड़ी होती है। आज जब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का दौर तेजी से बढ़ रहा है, तब भी एक सच्चे शिक्षक की भूमिका अपूरणीय है। क्योंकि मशीनें ज्ञान दे सकती हैं, परंतु मनुष्य को मनुष्य बनाने की क्षमता केवल शिक्षक के पास होती है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.