दिनांक : 13 फरवरी 2026
जिला : विदिशा
गंभीर अपराधों पर सख्ती : थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अडीबाजी का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली विदिशा पुलिस द्वारा अडीबाजी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 11.02.2026 को फरियादी गौरव पिता स्व. कालूराम शिल्पकार, निवासी रायपुरा स्कूल के पास, विदिशा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/26 धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 351(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर आरोपी की लोकेशन प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी सूरज पिता बुंदेल सिंह अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी महिला कल्याण केन्द्र के पास, कागदीपुरा विदिशा को गिरफ्तार किया।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
सूरज पिता बुंदेल सिंह अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी कागदीपुरा, विदिशा।
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक आनंद राज, सउनि. मलखान सिंह, प्र.आर. जितेन्द्र खटीक, प्र.आर. अरूण चौकसे एवं आर. भूपेन्द्र कुर्मी की विशेष भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.