Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 12, 2026

लंबित गंभीर अपराधों की सख्त समीक्षा, हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर विशेष फोकस – पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त दिशा-निर्देश


दिनांक: 11 फरवरी 2026

जिला: विदिशा


लंबित गंभीर अपराधों की सख्त समीक्षा, हॉट स्पॉट क्षेत्रों पर विशेष फोकस – पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त दिशा-निर्देश



POCSO, SC/ST, NDPS, वारंट तामीली और सीएम हेल्पलाइन पर प्राथमिकता – मासिक अपराध समीक्षा बैठक में तय हुई कार्ययोजना


पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित अपराधों, 




न्यायालयीन प्रकरणों, विशेष अधिनियमों के मामलों, नशा उन्मूलन कार्रवाई तथा जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।


प्रमुख समीक्षा एवं दिशा-निर्देश:

 लंबित POCSO एवं महिला अपराध:

POCSO एक्ट के लंबित अपराधों की त्वरित एवं संवेदनशील विवेचना कर शीघ्र चालान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बालिकाओं की दस्तयाबी (ऑपरेशन मुस्कान) के प्रकरणों में सक्रियता बढ़ाने, काउंसलिंग एवं विधिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


 SC/ST एक्ट प्रकरण:

SC/ST एक्ट के लंबित अपराध, लंबित चालान एवं राहत प्रकरणों की विशेष समीक्षा कर समयसीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। पीड़ितों को राहत राशि वितरण में अनावश्यक विलंब न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया।


 NDPS एवं नशे के विरुद्ध कार्रवाई:

NDPS एक्ट के प्रकरणों में सशक्त विवेचना, ड्रग नेटवर्क के उद्भेदन एवं नशे के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। हॉट स्पॉट एवं स्ट्रीम हॉट स्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखने को कहा गया।


 हॉट स्पॉट / अपराध प्रभावित क्षेत्र:

अपराध संभावित एवं चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों से समन्वय करने के निर्देश दिए गए।


गोवंश से संबंधित अपराधों में कड़ी कार्रवाई:

गोवंश से संबंधित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि इस प्रकार के अपराधों की पुनरावृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


 लंबित मर्ग एवं समस्त चालान:

लंबित मर्ग, लंबित चालान एवं न्यायालय में लंबित चिन्हित अपराधों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। न्यायालयीन समंस/वारंटों की तामिली हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया।


 गुंडा निगरानी एवं असामाजिक तत्व:

निगरानी फाइलों की समीक्षा कर आदतन अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं गोवंश से जुड़े लंबे अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


 मोबाइल रिकवरी एवं संपत्ति अपराध:

संपत्ति संबंधी अपराधों में मोबाइल रिकवरी बढ़ाने, तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज के प्रभावी उपयोग पर बल दिया गया।


 सीएम हेल्पलाइन:

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा संतुष्टि स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।


थाना प्रबंधन एवं अनुशासन संबंधी निर्देश:

 रात्रि के समय थानों पर पर्याप्त स्टाफ की अनिवार्य मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

डायल 112 में पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता एवं त्वरित रिस्पांस टाइम पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीजे संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

थाने में साफ-सुथरी वर्दी, अनुशासन एवं अभिलेख संधारण व्यवस्थित रखा जाए।

जनता से शालीनता एवं संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए।

चिन्हित क्षेत्रों में अधिकाधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जनसहयोग लिया जाए।


गंभीर अपराध एवं न्यायालयीन प्रकरण:

हत्या, बलात्कार, डकैती, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित विवेचना कर समयसीमा में चालान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। माननीय न्यायालय में लंबित चिन्हित अपराधों की सतत मॉनिटरिंग एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।


बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल सिंह, एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे, एसडीओपी कुरवाई सुश्री रोशनी सिंह, रक्षित निरीक्षक भूर सिंह चौहान सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad