Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 11, 2026

सुदूर वनांचल क्षेत्र तरेंगांव जंगल में 12 फरवरी को जिला स्तरीय किसान मेला का होगा आयोजन उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

 सुदूर वनांचल क्षेत्र तरेंगांव जंगल में 12 फरवरी को जिला स्तरीय किसान मेला का होगा आयोजन



उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल


      कवर्धा, 11 फरवरी 2026। जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेंगांव जंगल स्थित पी एम श्री एकलव्य आवासीय विद्यालय मैदान में 12 फरवरी, गुरुवार को जिला स्तरीय किसान मेला एवं विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिलेभर के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

       किसान मेला में  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री संतोष पाण्डेय करेंगे तथा विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित जिले के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

     उप संचालक कृषि श्री अमित मोहंती ने बताया कि किसान मेले में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, कृषि तकनीक का प्रदर्शन और किसानों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सम्मान समारोह भी आयोजित किया जा रहा है। उत्कृष्ट कृषकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत किसानों को जैविक कीटनाशक तैयार करने के लिए 100 लीटर क्षमता के प्लास्टिक ड्रम वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही गन्ना विकास योजना अंतर्गत चयनित किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बैटरी स्प्रेयर भी दिए जाएंगे। साथ ही समूह चेक का वितरण भी किया जाएगा। 

        उप संचालक ने बताया कि मेला में कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी रहेगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad