डी.डी.नगर सेक्टर -२ स्थित नवनिर्मित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रृद्धा और उल्लास के साथ मनाया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर - श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रृद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया ।प्रात:काल से मंदिर में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।
महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना की गई,दूध,दहि,घृत,शहद,गंगाजल और पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर श्रृद्धालुओं ने परिवार एवं समाज के सुख-समृद्धि कि कामना करी।
पूरे दिन मंदिर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से गूंजता रहा । संध्या आरती के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे ।
मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य दामोदर शर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व हमें त्याग ,तप और समर्पण कि भावना से प्रेरित करता है भोलेनाथ की भक्ति से हमें धैर्य ,संयम और समाज के मंगल कि प्रेरणा मिलती है । आयोजन समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.