T-20 world cup,भारत की शानदार जीत, पाक को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में प्रवेश किया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। कोलंबो - टी -२० वर्ल्ड कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है ।
सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने अपनी धुआंधार पारी 40 गेंदों में 77 रन बनाए इसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए ।
इस मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन बनाकर आऊट हो गई, पाकिस्तान कि ओर से उस्मान खांन (44) रन के अलावा कोई भि खिलाड़ी भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया ।
भारत की ओर से गेंदबाजी में बुमराह,वरुण,हार्दिक पांड्या, और अक्षर पटेल को दो -दो विकेट मिला, कुलदीप यादव,तिलक वर्मा को एक -एक विकेट मिला। टी-20 वर्ल्ड कप में यह भारत कि नौ मैचों में आठवीं जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने तीनों मुकाबले में जीत हासिल कर ली है, इस जीत के साथ ही पूरे देश में जीत का जश्न मनाया गया । भारतीय टीम का अगला मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड से होना है ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.