बेमेतरा में शिक्षक सम्मेलन एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन का भव्य कार्यक्रम किंग्स महल होटल में संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बेमेतरा द्वारा शिक्षक सम्मेलन एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों द्वारा विविध बहुआयामी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जिसमे मंचीय गायन वादन के साथ गीत प्रस्तुति जलेश्वर, डोमन साहू,धनेश रजक,लेखा रजक आदि रहे।
वहीं शिक्षक कवियों द्वारा कवि सम्मेलन में सुनील शर्मा, ईश्वर साहू, जलेश्वर दास मानिकपुरी, दिलीप पटेल ने अपने काव्य पाठ से शमां बांधा,
वहीं श्रीमती भावना टंडन, छ्गन साहू द्वारा नृत्य की भी प्रस्तुति हुई, वहीं सुकन्या राजपूत,मनीषा कौशल एवम अन्य शिक्षिकाओ ने पर्ची में मजेदार सवाल या कोई गतिविधियों से विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओ से दर्शक दीर्घा को भी मजेदार ढंग से प्रतिभागी बनाये। इस तरह दिनभर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शिक्षक- शिक्षिकाये लुत्फ़ उठाते रहे।इस बीच अतिथि गणों का क्रमशः आगमन पर बसंत कौशिक ( कार्य. प्रदेश अध्यक्ष), पोखन साहू ( जिला अध्यक्ष) ,अशोक ध्रुव ( प्रांतीय मीडिया प्रभारी), गैन्दराम वर्मा ( जिला सचिव), तारण दास मानिकपुरी ( जिला प्रवक्ता)आदि गेट से स्वागत अगवानी करते रहे। कार्यक्रम के स्वागत भाषण में जिलाध्यक्ष पोखन साहू ने अतिथियों का आभार के साथ बेमेतरा में " शिक्षक सदन " की मांग मंचस्थ विधायक माननीय दीपेश साहू जी से करते हुए मांग पत्र सौंपे। वहीं कार्य. प्रदेश अध्यक्ष बसंत कौशिक ने कहा कि शिक्षकीय कर्तव्यों के निर्वहन के साथ साथ कई गैर शिक्षकीय कार्यों से बोझिल हो जाते हैं। ऐसे में कुछ रोचक रचनात्मक गतिविधियों से एक खुशनुमा माहौल प्रदान करने के साथ साथ शिक्षकों में आपसी सौहाद्र और संगठनात्मक एकता के लिए ऐसे आयोजन का उद्देश्य बताया गया।वहीं फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने सरकार के घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादे को विधानसभा में रखते हुए मांग पर विधायक महोदय जी से प्रतिनिधित्व करने का आग्रह करते हुए जिला बेमेतरा के शिक्षकों की बहुआयामी कौशलों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक माननीय दीपेश साहू जी ने पूर्व में अपनी शिक्षक की भूमिका को याद करते हुए कहा कि समाज में एक शिक्षक ही है जो दिनभर अपने जीवन में शिक्षा और उससे जुड़े मसलों पर चिंतन करते रहते हैं। शिक्षक खुद तपकर दूसरों को प्रकाश देते रहते है। हमेशा सकारात्मक कार्य करने के लिए समर्पित रहते है।
शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार हैं और शिक्षा के विकास में उनका योगदान अमूल्य है। वहीं संगठन की मांग पर बेमेतरा में शिक्षक सदन की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. चतुर्वेदी ने की। उन्होंने शिक्षकों को निष्ठा, अनुशासन एवं नवाचार के साथ शिक्षा कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष श्री रविन्द्र राठौर, अश्वनी कुर्रे ( कार्य.प्रांत.अध्यक्ष) बीईओ बेमेतरा श्रीमती कामिनी महिलांग एवं बीआरसी श्री राजेंद्र साहू की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संगठन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों के हित में सदैव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर फेडरेशन द्वारा वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया तथा शिक्षकों के हित, शिक्षा की गुणवत्ता, एवं संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिले के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष पोखन साहू, गैंद राम वर्मा,बसंत कौशिक,कौशल अवस्थी, अशोक ध्रुव, चंद्र शेखर पटेल,राजा वर्मा, चित्रेन्द्र वर्मा, मनीष पाटिल, सुनील साहू, ओमनारायण साहू, गंगाधर दुबे ,बाबूलाल गोयल, दिलबाग राणा, हरजीत सिंहअनंत,जय बहादुर राजपूत,ओमप्रकाश कुर्रे,दिलीप पटेल,अजय यादव,दिलीप यदु, नरेश वर्मा, राजेश वर्मा, कृष्णा साहू, थानेश्वर साहू,रामावतार यदु, प्रेमचंद वर्मा, योगेंद्र साहू, लक्ष्मीनारायण पांडेय, खेलावन मृचण्डेय, शिवराज ध्रुवे,चुनेश्वरी कौशल,जितेन्द्र साहू, पवन साहू, ,कृष्ण कुमार सिन्हा, जीवन चंदेल,झमिता देशमुख,मेनका ठाकुर,निरंजना ठाकुर, गुरुपच, सुनीता साहू,ज्योति बनाफर, अहिल्या कुंजाम, मेनका तिवारी,चंदा सिन्हा,हिमकल्यानी सिन्हा। और अन्य पदाधिकारी गण और शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित रहे।।
अंत में छ्ग सहा शि/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाओं ज्योति बनाफर, हिमकल्याणी सिन्हा, सुनीता राजपूत आदि के साथ कार्यक्रम के प्रतिभागीयों और सभी अतिथियों का प्रतीक चिहन भेंट कर आभार व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम का समापन किंग्स महल होटल के भोजन व्यवस्था के साथ उत्साहपूर्वक किया गया। उक्त जानकारी छ्ग सहा शि / समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला प्रवक्ता तारण दास मानिकपुरी ने प्रदान किए।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.